Amrit Bharat Express: दक्षिण भारत से झारखंड को नई ट्रेन, Podanur-Dhanbad सेवा 11 मार्च से शुरू

भारतीय रेलवे ने पोदनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी। 11 मार्च से शुरू होने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन रांची समेत कई स्टेशनों को दक्षिण भारत से जोड़ेगी।


Amrit Bharat Express रांची: भारतीय रेलवे ने दक्षिण भारत और झारखंड के बीच बेहतर रेल संपर्क के लिए ट्रेन संख्या 16619 और 16620 पोदनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। इस नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ 11 मार्च को तिरुचिरापल्ली से किया जाएगा। यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित होगी और आधुनिक अमृत भारत रेक के साथ चलेगी।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन पोदनूर से चलकर कोयम्बटूर, तिरुपुर, ईरोड, सलेम, काटपडी, विजयवाड़ा, राजामुंद्री, रायगडा, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी और चंद्रपुरा होते हुए धनबाद पहुंचेगी। वापसी में भी यह ट्रेन इसी मार्ग से चलेगी।

Amrit Bharat Express:इलाज के लिए दक्षिण भारत जाने वालों को राहत

इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड के उन यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी, जो बेहतर इलाज के लिए दक्षिण भारत जाते हैं। खासकर वेल्लोर स्थित प्रसिद्ध सीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए रांची और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार रांची से प्रतिदिन औसतन लगभग 400 यात्री वेल्लोर जाते हैं। कुल मिलाकर वेल्लोर और दक्षिण भारत के अन्य शहरों के लिए प्रतिदिन करीब 600 यात्री रांची से यात्रा करते हैं।


Key Highlights

  • पोदनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को रेलवे की मंजूरी

  • 11 मार्च को तिरुचिरापल्ली से ट्रेन का शुभारंभ

  • रांची, हटिया, बोकारो और चंद्रपुरा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

  • दक्षिण भारत इलाज के लिए जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

  • ट्रेन साप्ताहिक रूप से आधुनिक अमृत भारत रेक के साथ चलेगी


Amrit Bharat Express:रांची से बड़ी संख्या में यात्री करते हैं सफर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार धनबाद एल्लेपी एक्सप्रेस में करीब 50 प्रतिशत से अधिक यात्री रांची रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से सफर करते हैं। इनमें लगभग 30 प्रतिशत यात्री केवल रांची स्टेशन से ही ट्रेन में सवार होते हैं।

लोहरदगा, गुमला, पलामू, चतरा, खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों के यात्री भी दक्षिण भारत जाने के लिए रांची या हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। नई ट्रेन सेवा से इन क्षेत्रों के लोगों को भी सीधा और सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा।

Amrit Bharat Express:दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में अक्सर सीटों की भारी मांग रहती है। यात्रियों को लंबी वेटिंग या नो रूम की समस्या का सामना करना पड़ता है। झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव प्रेम कटारूका के अनुसार नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को राहत मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी।

जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि यह ट्रेन छात्रों, श्रमिकों और बेहतर इलाज के लिए दक्षिण भारत जाने वाले मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। साथ ही यह झारखंड के औद्योगिक और खनन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए भी सुविधाजनक रेल संपर्क प्रदान करेगी।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img