Advertisment

अमृत भारत स्टेशन योजना : डुमराव, रघुनाथपुर व दुर्गावती स्टेशन होगा विस्तार

बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। साथ ही पीएम मोदी ने बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों का आधारशिला रखी। इन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 2584 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस दौरान, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं। 450 से ज्यादा रेलवे स्टेशन राज्यों के और करीब 20 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।

अमृत भारत स्टेशन के तहत 508 स्टेशनों को चयनित किया गया है। जिसमें बक्सर के तीन स्टेशन डुमराव, रघुनाथपुर एवं दुर्गावती स्टेशन मौजूद है। इन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आज बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे मौजूद रहे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टेशनों का उद्घाटन किया।

बक्सर सांसद एवं केंद्र मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। साथ ही यह भी कहा कि देश को लूटने वाले लोगों को बक्सर जेल में बनी रस्सी से फांसी दी जाएगी। आज आजादी के 75 साल के बाद यह सौभाग्य आया है कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री स्टेशनों को ख्याल कर रहा है। बिहार के 87 स्टेशनों को चयनित किया गया था। जिसमें 50 स्टेशनों का सौगात मिला है। 25 करोड़ की इसमें खर्च होगी। सात करोड़ की लागत से बक्सर का तीनों स्टेशन बनेगा।  जिन्हें रघुनाथपुर, दुर्गावती एवं डुमराव स्टेशन शामिल है।

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...