अमृत भारत स्टेशन योजना : जहानाबाद स्टेशन का भी हुआ शिलान्यास

जहानाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। साथ ही पीएम मोदी ने बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों का आधारशिला रखी। इन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 2584 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस दौरान, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं। 450 से ज्यादा रेलवे स्टेशन राज्यों के और करीब 20 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।

जहानाबाद अमृत योजना के तहत स्टेशनों को आधुनिक रूप से मॉडल स्टेशन बनाने को लेकर आज जहानाबाद के रेलवे स्टेशन सहित देश के कई स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। गौरतलब हो कि 23 करोड़ की लागत से जहानाबाद रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाना है। जिसका विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो क्रॉसिंग के माध्यम से इस योजना की आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर रेलवे विभाग द्वारा विभिन्न तरह की तैयारियां की गई है। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने इस समारोह में भाग लिया जहां इस समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन सुना। जहानाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम का विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों के द्वारा शिलान्यास किया हालांकि आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद एवं विधायक कार्यक्रम से नदारद रहे।जिलाधिकारी सहित काफी संख्या में स्थानीय नेता मौजूद रहे।

वहीं जहानाबाद को मॉडल स्टेशन बनाए जाने से जिले वासियों में खुशी की लहर दौड़ रही है।दरअसल जहानाबाद स्टेशन पर यात्री सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था। जिले वासियों ने कई बार स्टेशन पर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी। केंद्र की मोदी सरकार ने उनकी मांग पर मुहर लगाते हुए नए मॉडल स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। आने वाले दिनों में नया स्टेशन बन जाने के बाद जहानाबाद स्टेशन बदला बदला नजर आएगा।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img