राइफल और जिंदा कारतूस के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, तीसरा फरार

237
राइफल और जिंदा कारतूस के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, तीसरा फरार
Advertisment

नौबतपुर : नौबतपुर के पिपलावा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक राइफल और दो जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया जबकि तीसरा अपराधी रात का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार की पहचान दीपक कुमार और कुंदन कुमार के रूप में हुई है जो दोनों पितवास गांव का रहने वाला है। फरार तीसरे की पहचान अतुल कुमार जो जलपुरा गांव का रहने वाला है जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लगीं हुई है।

Advertisment

इस संबंध में डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पिपलावा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के जलपुरा मुर्गी फार्म के पास कुछ अपराधी हथियार लेकर देखे गए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची जहां पुलिस ने मौके से एक राइफल दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान तीसरा युवक फरार है। जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस की टीम में लगी हुई है।

यह भी पढ़े : बदमाशों ने 2 सगे भाइयों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत, दूसरा जख्मी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Advertisement