खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया गाली-गलौज, पुलिस ने कहा- आरोपी की की जा रही है पहचान

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को डायल 112 का हेड बताते हुए दुकानदार के साथ अभद्र व्यवहार किया और दुकान बंद कराने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

16 जुलाई को 62 वर्षीय दुकानदार विनोद कुमार अग्रवाल की दुकान से एक व्यक्ति ने 340 रुपये का सामान खरीदा

बताया जाता है कि 16 जुलाई को 62 वर्षीय दुकानदार विनोद कुमार अग्रवाल की दुकान से एक व्यक्ति ने 340 रुपये का सामान खरीदा। ऑनलाइन पेमेंट में थोड़ी देरी होने पर दुकानदार ने उसे रोककर भुगतान की पुष्टि करनी चाही, जिसके बाद पेमेंट आ गया, लेकिन उसे एस बात पर गुस्सा आ गया की उसने उसे क्यों रुकने के लिए कहा,एस बात को लेकर आरोपी कथित तौर पर दुकान में घुसकर गाली-गलौज करने लगा।

Gaya Dukan 1 22Scope News

पीड़ित ने पुलिस को आरोपी का नाम, पता व ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई

पीड़ित ने पुलिस को आरोपी का नाम, पता और ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई। शेरघाटी पुलिस ने 20 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी डायल 112 या शेरघाटी थाना का कर्मचारी नहीं है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gaya Dukan 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : अरवल सिविल सर्जन के समर्थन में जहानाबाद में OPD सेवा रही बंद, मरीजों को हुई परेशानी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...