अरवल सिविल सर्जन के समर्थन में जहानाबाद में OPD सेवा रही बंद, मरीजों को हुई परेशानी

जहानाबाद : अरवल जिले के सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और चिकित्सक पर हमले के विरोध में बुधवार को जहानाबाद सदर अस्पताल में एक दिवसीय ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया गया। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सिविल सर्जन, जहानाबाद के नेतृत्व में डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।

अस्पताल में केवल OPD सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि इमरजेंसी, प्रसूति वार्ड, शिशु रोग विभाग व अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं

इस दौरान अस्पताल में केवल ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि इमरजेंसी, प्रसूति वार्ड, शिशु रोग विभाग और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। ओपीडी बंद रहने के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूर-दराज के गांवों से आए कई मरीज बिना इलाज कराए वापस लौटने को मजबूर हो गए। कुछ मरीजों ने बताया कि उन्हें पहले से इस आंदोलन की जानकारी नहीं थी।

Jehanabad Hospital 1 22Scope News

डॉक्टरों ने उन्हें पहले जांच के बाद आज दोबारा आने के लिए कहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर ओपीडी बंद मिली – मरीज

कई मरीजों ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें पहले जांच के बाद आज दोबारा आने के लिए कहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर ओपीडी बंद मिली। उनका कहना था कि यदि एक दिन पहले इसकी सूचना दे दी जाती तो वे किसी अन्य अस्पताल में इलाज करा लेते और अनावश्यक परेशानी से बच जाते। सदर अस्पताल कार्यकारी अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई घटना के विरोध में डॉक्टरों ने केवल एक दिन के लिए ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया है।

Jehanabad Hospital 2 22Scope News

Jehanabad Hospital 3 22Scope News

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी, प्रसूति व शिशु वार्ड सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चालू रखी गई हैं

उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी, प्रसूति एवं शिशु वार्ड सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चालू रखी गई हैं। उन्होंने चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों का कहना है कि यदि चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

Jehanabad Hospital 4 22Scope News

यह भी पढ़े : जहानाबाद सदर अस्पताल विवाद पर SP की सफाई, डॉक्टरों से बदसलूकी के आरोपों को बताया निराधार

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...