गुटखा खिला पैसा मांगना पड़ा भारी, दुकानदार पर दिन दहाड़े फायरिंग

Begusarai-नगर थाना के गाछी टोला चौक पर गुटखा खिलाने के बाद पैसे की मांग करना दुकानदार को भारी पड़ गया. पैसे की मांग करते ही आरोपी ने फायरिंग शुरु कर दी.

बताया जा रहा है कि गाछी टोला निवासी अपराधी सौरव कुमार ने पान दुकानदार से गुटखा की मांग की, गुटखा देने के बाद जब दुकानदार ने पैसे की मांग की तो  आरोपी का गुस्सा आ गया. दुकानदार जब तक कुछ सोच पाता तब तक उसने फायरिंग शुरु कर दी.

घटना की जानकारी मिलते ही  पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से एक कारतूस, पांच खोखा बरामद किया गया है. आरोपी के घर से पुलिस को एक पिस्तौल मिला है.

आरोपी के विरुद्ध रंगदारी की मांग करने और   आर्म्स एक्ट के तहत  मामला दर्ज किया गया है. एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि आरोपी की गिफ्तारी बेहद अहम है, गिरफ्तार नहीं होने की स्थिति में यह कहीं भी अपराध की घटना को अंजाम दे सकता था.

रिपोर्ट- सुमीत

चुनावी रंजिश में अंधाधुंध फायरिंग, दो की मौत, एक घायल

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...