कल बिहार के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण दिन, सीएम नीतीश करेंगे…

पटना: बिहार पुलिस कल और भी मजबूत हो जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल राजधानी पटना में स्थित बापू सभागार में 21391 नवनियुक्त सिपाही को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। मामले की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि व्यवस्था सुढृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। 24 नवम्बर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या मात्र 42,481 थी। वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई।

यह भी पढ़ें – बिहार पुलिस की कोशिश थी पीपुल फ्रेंडली बनने लेकिन अब बनेगी…, थानों के लिए…

सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है तथा इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है। स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।’ बता दें कि वर्ष 2023 में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था जिसका अंतिम परिणाम 9 मई 2025 को जारी किया गया था

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी नहीं होंगी परेशान, बिहार पुलिस ने लिया बड़ा निर्णय…

Goal 6 22Scope News

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...