पटना. बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। सुपर-30 वाले आनंद कुमार के भाई ने राजनीति में एंट्री ले ली है। वे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। बताया जा रहा है कि वे इस बार होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।
सुपर-30 प्रसिद्ध कोचिंग क्लास
बता दें कि, सुपर-30 एक प्रसिद्ध कोचिंग क्लास है, जिसकी स्थापना आनंद कुमार ने बिहार की राजधानी पटना में की थी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को IIT-JEE (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कराना है, वह भी बिल्कुल मुफ्त में।
इसमें हर साल 30 छात्रों का चयन किया जाता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होता है। चयनित छात्रों को रहने, खाने और पढ़ाई की पूरी सुविधा मुफ्त दी जाती है। आनंद कुमार स्वयं गणित पढ़ाते हैं और उनकी टीम अन्य विषयों की तैयारी कराती है।
चुनाव से पहले तैयारियों में जुटे नेता
वहीं बिहार विधानसभा चुनाव का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इस साल के अंत में होने की संभावना है। वहीं इस चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा गर्म है। एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों के नेताओं चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं जन सुराज के प्रशांत किशोर भी चुनाव से पहले कफी सक्रिय दिख रहे हैं।



















