3 हजार एकड़ में फैला है अनंत अंबानी का ‘वनतारा’, हजारों घायलों व उपेक्षित जानवारों का हो रहा पुनर्वास

रांची. प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग समारोह का जश्न 1 मार्च से जामनगर में शुरू होगा। इसी जश्न के बीच अनंत अंबानी ने जानवरों के पुनर्वास को समर्पित प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ को लॉन्च किया। रिलायंस के जामनगर रिफ़ाइनरी कॉम्प्लेक्स की ग्रीन बेल्ट में वनतारा के लिए 3,000 एकड़ की जगह दी गई है। इस इलाके को हरे-भरे जंगल की तरह विकसित किया गया है। वनतारा, जानवरों को समर्पित अपनी तरह का देश का पहला कार्यक्रम है।

इस प्रोजेक्ट में अब तक 200 हाथियों सहित हज़ारों जानवरों को बचाया गया है। इनमें हर तरह का पशु, पक्षी और सरिसृप शामिल हैं। गेंडे, चीते और मगरमच्छ सहित कई प्रजातियों का पुनर्वास भी किया गया है। भारत से ही नहीं यहां विदेशों से भी उपेक्षित जानवरों को लाया गया है व उनका पूरी तरह ख़्याल रखा जा रहा है।

अनंत अंबानी का बचपन का सपना था वनतारा

वनतारा के बारे में अनंत अंबानी कहते हैं, “बहुत छोटी उम्र से ये मेरा सपना था, लेकिन अब वनतारा मेरे जीवन का एक मिशन बन गया है। हमारा सबसे ज़्यादा ध्यान देश की सर्वाधिक संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने में लगा है। हमारे मिशन में देश-विदेश के जानवरों और चिकित्सा मामलों के कई विशेषज्ञ शामिल हैं। वनतारा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और अन्य सरकारी संगठनों के साथ पार्टनरशिप में काम करता है।“

वनतारा के पीछे अपनी सोच के बारे में अनंत अंबानी ने कहा, “सदियों से ‘करुणा’ की भावना हमारी संस्कृति का अंग रही है, इस भावना के साथ हम आधुनिक विज्ञान, तकनीक और प्रोफ़ेशनल नज़रिए को जोड़ रहे हैं। जीव सेवा, भगवान की सेवा है और इंसानियत का तकाज़ा भी।”

वनतारा में हाथियों के लिए विशेष शेल्टर बनाए गए हैं। हाथियों के नहाने के लिए जगह-जगह जलाशय हैं, हाथियों के लिए जैकूज़ी और मसाज जैसी सुविधाएं भी हैं। 200 हाथियों का ख़्याल रखने के लिए 500 से ज़्यादा प्रशिक्षित कर्मचारी व महावत हैं। एक्स-रे मशीन, लेज़र मशीन, हाइड्रोलिक पुली और क्रेन, हाइड्रोलिक सर्जिकल टेबल और हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चेंबर और हाथियों के उपचार का तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस, एक अस्पताल भी सेंटर में खोला गया है, जो 25 हजार वर्ग फीट में फैला है। अन्य जानवारों के लिए 650 एकड़ में एक पुनर्वास सेंटर और 1 लाख वर्गफीट का अस्पताल भी यहां बनाया गया है।

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...