केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ अनंत सिंह ने मोकामा में किया रोड शो, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

पटना: बिहार में अब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में अपने तरीके से भ्रमण करने लगे हैं। मोकामा विधानसभा बिहार के लिए हॉट सीट के रूप में रहा है। इस सीट पर बाहुबली अनंत सिंह लंबे समय से कब्ज़ा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह के जेल में रहने की वजह से उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा और उन्होंने जीत भी हासिल की थी। अब अनंत सिंह एक बार फिर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं। शनिवार को उन्होंने अपने क्षेत्र में चुनावी भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें – रोहिणी के बयान पर बक्सर की सांसद ने उठाया सवाल, कहा ‘इन लोगों के पास…’

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह भी मौजूद रहे। एक समय में एक दूसरे एक धुर विरोधी रहे नेता पटना से एक ही गाड़ी में साथ चले और मोकामा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जब मोकामा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से उनके ऊपर पुष्पवर्षा की। दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ अनंत सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   घर में रखा था हथियार, खेलते हुए 5 वर्षीय बच्चे ने कर दिया फायर फिर…

मोकामा, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!