रांचीः उलगुलान रैली में देखते ही देखते अचानक हंगामा हो गया। उलगुलान रैली के दौरान कुछ लोगों के बीच हंगामा होने लगा और मारपीट भी शुरु हो गई।
बता दें कि आज राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली कुछ देर पहले ही शुरुआत हुई थी। मंत्री आलमगीर आलम ने जैसे ही अपना भाषण खत्म किया वैसे ही कुछ लोग हंगामा करने लगे। जिसके कारण कुछ देर तक के लिए रैली में अफरातफरी का माहौल बन गया।







