उलगुलान रैली में नहीं होगा तृणमूल का कोई कद्दावर नेता, एक विधायक भेज रही टीएमसी

कोलकाता :  रविवार को रांची में इंडी गठबंधन के घटक दलों की हो रही उलगुलान रैली में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भाग लेगी लेकिन वह सिर्फ नाममात्र की होगी। पार्टी का कोई बड़ा या चर्चित चेहरा शामिल नहीं होगा। लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की ओर से प्रचार और अन्य चुनावी कामकाज की व्यस्तताओं की हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने उस रैली में अपना कोई कद्दावर नेता न भेजने का फैसला लिया है।

उलगुलान रैली –

तृणमूल नेताओं की पहली प्राथमिकता फिलहाल अपने गढ़ को बचाए रखने और राज्य में सियासी दबदबा बनाने रखने पर है। इस क्रम में वह किसी भी स्तर पर कोई जोखिम नहीं ले रही। शनिवार को तृणमूल कांग्रेस ने रांची में हो रही उलगुलान रैली के बाबत वहां की सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से भेजे गए आमंत्रण पर अपनी स्थिति साफ की है।

बताया कि कोलकाता के जोड़ासांकू से विधायक और तृणमूल नेता विवेक गुप्ता रविवार को रांची की रैली में शामिल होंगे। बता दें कि उस रैली में इंडी गठबंधन ने अपना साझा चुनावी घोषणापत्र जारी करने की तैयारी में है।

उसके लिए टीएमसी से डेरेक ओ ब्रायन के पहुंचने की इंडी गठबंधन के रणनीतिकारों ने कयास लगाए थे ताकि जाति जनगणना वाले बिंदु पर जारी टीएमसी की असहमति पर अंतिम तौर पर स्थिति को स्पष्ट कर लिया जाए।

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...