प्रेमी की बेरुखी से नाराज युवती टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मोचरगामा चौक स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर एक युवती अपने प्रेमी नितेश कुमार की बेरुखी से नाराज होकर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामिणो की भारी भीड़ जुट गई। लगभग दो घंटे तक मोचरगामा चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिससे सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।

युवती का कहना था कि उसका प्रेम संबंध पारस टोला निवासी नितेश कुमार से था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती का कहना था कि उसका प्रेम संबंध पारस टोला निवासी नितेश कुमार से था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर युवती टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना और नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी देर तक युवती को समझाने-बुझाने पर काफी मशक्कत और स्थानीय लोगों के सहयोग के बाद युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।

Betia Tower 1 22Scope News

घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा

घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि आज से दो दिन पहले भी एक प्रेमी अपने प्रेमिका के प्यार को पाने के लिए टावर पर चढ़ा था उसमें भी पुलिस कौ काफी मान-मनौअल पर वह नीचे उतरा था।

Betia Tower 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...