Commercial Advertisment

महीने से राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने जमकर किया विरोध

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां पिछले कई महीने से राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने जमकर विरोध किया और बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान के विरुद्ध नारेबाजी किया। यह मामला मंत्री के हरिसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के तुरकौलिया प्रखंड के शंकर सरैया पंचायत की है। जहां पिछले कई महीने से लाभुकों के बीच सरकारी राशन का वितरण नहीं करने का आरोप है। यह आरोप लाभुकों के साथ-साथ स्थानीय मुखिया एजाज अहमद ने भी लगाया हैं।

पिछले 6 महीने से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है

इस मामले में मुखिया के साथ साथ लाभार्थियों ने पीडीएस दुकानदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले छह महीने से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। जब कार्रवाई के लिए विभाग में शिकायत किया गया तो विभागीय अधिकारी का कहना है कि डीलर पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव क्षेत्र के विधायक सह मंत्री कृष्णनंदन पासवान देते हैं। इसको लेकर लाभुक काफी आक्रोशित हैं और सिस्टम और मंत्री का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए कैंपेन चला रही बिहार पुलिस, बिग-बी ने भी कहा- बी-अलर्ट

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...