रांची. कांग्रेस आलाकमान केसी वेणुगोपाल से आज कांग्रेस के नाराज विधायकों ने मुलाकात की। बता दें कि झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस के कई विधायक नाराज हैं।
इन नाराजगियों के बीच कांग्रेस के आठ नाराज विधायक आलाकमान से मिलने के लिए 17 फरवरी की शाम को रांची से दिल्ली रवाना हुए। अब आज इन नाराज विधायकों की मुलाकात कांग्रेस आलाकमान से हुई है।