मधेपुरा : मधेपुरा में मैट्रिक की एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज आक्रोशित छात्रों ने जमकर बबाल काटा। स्कूल में शिक्षकों को घंटों बंधक बनाया। मौके पर पहुंची 112 की टीम को भी छात्रों ने कई घंटों तक घेरकर नारेबाजी की। ताजा मामला मधेपुरा सदर अनुमंडल के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत वैशाढ पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय करवेली गांव की है। जहां वैशाढ पंचायत के आक्रोशित छात्रों ने आज सुबह से ही शिक्षकों को विद्यालय में हीं बंधक बना लिया और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा की खबर सुन मौके पर पहुंची कुमारखंड थाने से 112 की पुलिस टीम ने आक्रोशित बच्चों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। किंतु आक्रोशित छात्रों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। पुलिस टीम को भी कई घंटों तक घेरकर नारेबाजी की। बता दें कि आगामी 17 फरवरी को बच्चों का मैट्रिक एग्जाम है और अभी तक एडमिट कार्ड नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि एडमिट कार्ड को लेकर ऑनलाइन कर रहे संबंधित शिक्षकों ने करीब 100 बच्चों का रुपए लेकर गायब हो गया। जिस कारण एडमिट कार्ड निर्गत नहीं हुई है, इससे नाराज बच्चों ने स्कुल मे हंगामा किया।
वहीं इस मामले को लेकर आक्रोशित छात्रों ने बताया कि आगामी मैट्रिक परीक्षा के अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। विद्यालय प्रशासन की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। छात्रों ने जब इस मामले को लेकर सवाल उठाया तो उन्हें अलग से विशेष परीक्षा दिलाने की बात कह कर विद्यालय प्रशासन ने पाला झारने का प्रयास किया। किंतु छात्रों ने एडमिट कार्ड जारी करने और आगामी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर प्रकाशित होने तक छात्रों का हंगामा जारी था।
यह भी देखें :
छात्रों ने इस मामले में जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करने एवं इस समस्या का समाधान निकालने की जिला प्रशासन से मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि एडमिट कार्ड के लिए परीक्षा फॉर्म की शुल्क छात्रों से जमा करवाया लेकिन ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरवाया गया है। जिस वजह से छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस मामले में शिक्षा विभाग प्रधान शिक्षक सहित दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है और आगे की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़े : BPSC TRE 3.0 : सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन
रमण कुमार की रिपोर्ट






