Advertisment

वाहन ऑनर एसोसिएशन का अर्द्धनग्न प्रदर्शन, आत्मदाह की दी चेतावनी

धनबाद: कोयलांचल वाहन ऑनर्स एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में वाहन मालिक कोयला भवन पहुंचे. बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अर्द्ध नग्न प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान बीसीसीएल के मुख्य गेट से अंदर जाने की कोशिश की. लेकिन बीसीसीएल के कोयला भवन स्थित CISF के जवानों ने उन्हें रोक दिया. मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश ना मिलने से सुरक्षाकर्मियों और आंदोलनकारियों के बीच कहासुनी भी हुई. प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन वाहन मालिकों की नहीं सुन रही है. उनकी गाड़ी 2014 से 2019 के बीच लगातार एसओआर के तहत चली थी.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 में जब पूरा देश विराम पड़ गया था, तब भी गाड़ियां निरंतर काम पर लगी रही. उसमें हमारा सिक्योरिटी पांच परसेंट बनता था जो आज तक नहीं मिला है. भुगतान को लेकर निरंतर टालमटोल किया जा रहा है. अब बाहरी पार्टियों को बुलाकर उनको वाहन चलाने का टेंडर दिया जा रहा है. गूंगी-बहरी बीसीसीएल प्रबंधन को जगाने के लिए 6 अक्टूबर को आत्मदाह किया जाएगा.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...