Dhanbad: बाजार समिति में व्यापारी पर हमला, फायरिंग कर की लूटपाट

Dhanbad: बाजार समिति परिसर में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय व्यापारी श्याम भीमसरिया पर तीन अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और गोली चलाकर दहशत फैला दी। घटना के बाद घायल व्यापारी को आनन-फानन में जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Dhanbad: बाजार समिति में व्यापारी पर हमला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, श्याम भीमसरिया मंडी परिसर में अपनी रिफाइन की दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और कई राउंड फायरिंग की। हालांकि, गोली व्यापारी को नहीं लगी, लेकिन बदमाशों ने बंदूक की नोक से उनके सिर और कान के पास वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों ने घायल श्याम को तत्काल जालान अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Dhanbad: सीटी एसपी पहुंचे मौके पर

सूचना पर सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी शंकर कमाती, धनबाद और बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। व्यापारी समुदाय में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है। मंडी परिसर के कई व्यापारियों ने कहा कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जबकि पुलिस सुरक्षा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित है।

व्यापारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि श्याम भीमसरिया जी रोज की तरह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी तीन की संख्या में अपराधियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। गोली ऊपर चली, लेकिन उन्होंने बंदूक की बट से वार कर दिया, जिससे सिर पर गंभीर चोट आई है।

Dhanbad: व्यापारी ने बताया

वहीं एक अन्य व्यापारी ने बताया कि हम लोग चेंबर के कार्यक्रम से लौट ही रहे थे कि खबर आई कि मंडी में छिनतई हुई है और गोली चली है। यह बेहद चिंताजनक है। इधर व्यापारी संघ ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...