ANM Students ने स्कूल में जड़ा ताला, प्रदर्शन करते हुए पहुंची डीएम आवास

नालंदा: बिहारशरीफ एएनएम स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़ दिया और जम कर प्रदर्शन किया। बाद में छात्राएं डीएम आवास भी पहुंच गई। छात्राओं का आरोप है कि दो वर्ष बीतने जा रहा है लेकिन उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है और न ही स्टिपेन्ड दी जा रही है। छात्राओं ने कहा कि कई ऐसी छात्रा हैं जिन्हे इंजेक्शन भी लगाने नहीं आता है।

मामले में प्राचार्य से कई बार शिकायत की गई लेकिन उन्होंने डांट फटकार कर भगा देते हैं। ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा जब प्रैक्टिकल करवाया ही नहीं जाता है। छात्राओं के प्रदर्शन के बाद जब काफी देर तक विद्यालय प्रबंधन या स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई बात करने नहीं पहुंचे तो छात्राएं जिलाधिकारी आवास पहुंच गई। वहां जिलाधिकारी के आदेश पर गोपनीय प्रभारी ने छात्राओं से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद सभी शांत हुई। मामले में सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं से लिखित आवेदन ली गई है, मामले की जांच की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    अनियंत्रित Bolero ने टेंपो में मारी टक्कर, बच्ची समेत 2 की मौत

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

ANM Students ANM Students

ANM Students

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...

UGC Notice: झारखंड के 16 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को नोटिस, छात्रों...

UGC ने फीस रिफंड नियमों का पालन नहीं करने पर झारखंड के 16 उच्च शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी किया है। जानें किन संस्थानों...