अनियंत्रित Bolero ने टेंपो में मारी टक्कर, बच्ची समेत 2 की मौत

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के बेतिया में अनियंत्रित बोलेरो ने एक टेम्पो में ठोकर मार दिया जिसमें एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच कर सभी घायलों को जीएमसीएच में भर्ती कराया जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा चौक की है। मृतिका की पहचान मिश्री महतो की पत्नी धूपकली देवी और उनकी नातिन नक्की उर्फ़ पायल के रूप में की गई जबकि मिश्री महतो, देयादिन प्रेमी देवी और टेंपो चालक भीम दास घायल हैं। लोगों ने बताया कि एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन टेंपो में ठोकर मारते हुए भाग गया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान उनकी नातिन की भी मौत हो गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पटना एयरपोर्ट पर घेरा गए BJP MLC जीवन कुमार, वित्तरहित शिक्षकों ने कर दी वेतनमान की मांग…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bolero Bolero

Bolero

Highlights

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...