Modi Government 3.0 में अन्नपूर्णा देवी बनीं महिला एवं बाल विकास मंत्री

Modi Government 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 के विभागों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। वहीं नितिन गडकरी को फिर सड़क परिवहन विभाग दिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है। वहीं निर्मला सीतारमण एक बार फिर वित्त मंत्रालय संभालेंगी।

Modi Government 3.0: राजनाथ सिंह को रक्षा विभाग

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वे पहले भी रक्षा मंत्री थे। वहीं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इस विभाग में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी शोभा करंदलाजे संभालेंगी।

Modi Government 3.0: इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। साथ ही वे शहरी विकास मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं श्रीपद नाईक को इन विभागों का राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है। जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

वहीं राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है। अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय को जिम्मेदारी मिली है। वहीं सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!