Modi Government 3.0 नितिन गडकरी बने सड़क परिवहन मंत्री, शिवराज को कृषि विभाग की जिम्मेदारी

Modi Government 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 के विभागों का बंटवारा हो गया है। नितिन गडकरी को फिर सड़क परिवहन विभाग दिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है। वहीं निर्मला सीतारमण एक बार फिर वित्त मंत्रालय संभालेंगी।

Modi Government 3.0: इन्हें मिली ये जिम्मेदरी

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वे पहले भी रक्षा मंत्री थे। वहीं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इस विभाग में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी शोभा करंदलाजे संभालेंगी।

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। साथ ही वे शहरी विकास मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं श्रीपद नाईक को इन विभागों का राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है। जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

Modi Government 3.0: अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

वहीं राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है। अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय को जिम्मेदारी मिली है। वहीं सुरेश गोपी और राव इंद्रजीत सिंह को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

Motihari Liquor Seizure: मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा...

Motihari Liquor Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।...

Dr. Melaxin India Launch: भारत में लॉन्च हुआ South Korea का...

Dr. Melaxin India Launch: रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफ़ॉर्म, 'Tira' ने भारत में दक्षिण कोरिया के मशहूर डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड 'Dr. Melaxin' को...

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...