अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार को बताया अंग्रेजी हुकूमत


Ranchi-केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सोरेन सरकार की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में विधि- व्यवस्था की हालत पूरी तरह फेल है. यह बातें उन्होंने कोडरमा में घर से बेघर किए गए परिवार से मुलाकात के बाद कही.

पीड़ित परिवार से मिली राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में भू माफिया और दबंगों के द्वारा एक

परिवार का घर तोड़कर उसे बेदखल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

इस मामले को लेकर आज केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री

अन्नपूर्णा देवी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

इस दौरान दबंगों के द्वारा एक परिवार को बेदखल किए जाने के मामले को

लेकर उन्होंने राज्य सरकार की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से की.

उन्होंने कहा कि थाने से महज कुछ दूरी पर एक परिवार का घर लगातार 8 घंटे तक तोड़ा जाता रहा

और पुलिस देखने तक भी नहीं पहुंची.

उन्होंने कहा कि जमीन किसकी है और किसने किसको बेची है,

यह मामला जांच का विषय है लेकिन, जिस तरह से एक परिवार को बेदखल किया गया है,

यह निश्चित तौर पर पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हुआ है.

गौरतलब है कि 28 सितंबर को तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में दबंगों के द्वारा

रंजीत सिंह के पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल कर उनका घर ध्वस्त कर दिया गया.

प्लास्टिक के तंबू में रहने को मजबूर पीड़ित परिवार

उसके बाद से लगातार यह परिवार प्लास्टिक से बने तंबू में रहने को मजबूर है.

अन्नपूर्णा देवी ने इस मामले में दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं.

पीड़ित परिवार से मिलने के क्रम में परिवार की बच्चों ने अपने दुख

और तकलीफ को बयां करते हुए पूरी कहानी मंत्री अन्नपूर्णा देवी के समक्ष रखी.

इसके बाद अन्नपूर्णा देवी ने हेंमत सरकार को अंग्रेजी सरकार से भी गया गुजरा होने का आरोप चस्पा कर गयीं.

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...