लालाजी यादव मौत मामले में अन्नपूर्णा देवी ने की सीबीआई जांच की मांग

Ranchi–  पलामू के नवा बाजार थानाध्यक्ष लालाजी यादव की संदिग्ध परस्थितियों में मौत मामले में केन्द्रीय राज्य  मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्यपाल से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की. राज्यपाल से मुलाकात के दौरान मृतक का भाई संजीव कुमार यादव भी साथ रहें.

बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मृतक का परिवार का सीआईडी जांच में भरोसा नहीं है. इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच करवायी जानी चाहिए.

लालाजी यादव की संदिग्ध परस्थितियों में मौत पर बबाल

केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि  झारखंड में सरकार और अपराधियों के बीच गठजोड़ है. यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक बारदात हो रहा है. पहले रूपा तिर्की और अब लालजी यादव इससे साथ ही सिमडेगा में मॉब लिंचिंग की घटना इसका उदाहरण है. इस अवसर पर पूर्व मंत्री नीरा यादव, भाजपा नेता बालमुकुंद सहाय भी मौजूद रहें.

मृतक लालाजी यादव के भाई संजीव कुमार यादव ने कहा कि एसपी और डीटीओ  समेत अन्य अधिकारी लालाजी यादव से अवैध वसूली करवाना चाहते थें. जिसका लालजी बराबर विरोध किया करते थें,  लिहाजा, उनकी हत्या कर दी गई. इस मामले में न्याय तब ही मिल सकता है जब इस मामले की सीबीआई जांच हो.

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...