झारखंड की बेटी को मोदी सरकार ने दिया सम्मान, जनता के भरोसे पर उतरूंगी खरा : अन्नपूर्णा देवी

रांची : मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंची अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की बेटी को मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह देकर जो सम्मान दिया है, उसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देती हूं।

इससे पहले जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान रांची पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और जनता ने जिस तरह मुझ पर भरोसा किया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी। राज्य के शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि झारखंड से बीजेपी की सांसद अन्नपूर्णा देवी को मोदी सरकार ने मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। सांसद के रूप में उनका यह पहला कार्यकाल है। मंत्री अन्नपूर्णा देवी झारखंड और बिहार से 4 बार विधायक भी रह चुकी हैं। उन्होंने झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...