अरुप चटर्जी और उसके कर्मियों के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज

Ranchi– विभिन्न आरोपों में मंडल कारगार धनबाद में बंद News 11 के संचालक अरुप चटर्जी के विरुद्ध सुखदेव नगर थाना एक और प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में आवेदक हिमांशु मणि त्रिपाठी ने अपने आप को Total Broadcast Solution Private Limited का निदेशक बताया है.

News 11 के संचालक अरुप चटर्जी पर पहले से ही है कई मुकदमें दर्ज

हिमांशु मणि त्रिपाठी का दावा है कि उसकी कंपनी के द्वारा News 11bharat को लगभग 20 लाख रुपये का प्रसारण उपकरण की आपूर्ति की गयी थी. लेकिन आज तक उसे उसका भुगतान नहीं मिला. राशि की मांग करने पर अरुप चटर्जी और उसके सहयोगियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी.

हिमांशु कुमार का दावा है कि आज भी News 11 bharat में उसका द्वारा अधिष्ठापित उपकरण से ही काम लिया जा रहा है. हिमांशु कुमार ने इस मामले में अरुप चटर्जी, उनकी पत्नी बेबी चटर्जी, सीइओ रचना नायर, संपादक अनूप सोनू, टेक्निकल डिपार्टमेंट के अभिजीत, एकाउंट्स डिपार्टमेंट के राकेश कुमार सिन्हा को भी सहआरोपी बनाया है.

हिमांंशु का दावा, भयाक्रांत होकर वह गोरखपुर भागा था, गिरफ्तारी से मिली ताकत

हिमांशु कुमार दर्ज प्राथमिकी में इस बात का भी जिक्र किया है कि

इन लोगों के भय से वह गोरखपुर चला गया था.

लेकिन जब उसे इस बात की जानकारी मिली कि अरुप चटर्जी के विरुद्ध

और भी कई लोगों ने मुकदमा दायर किया है, और पुलिस इस मामले में सक्रिय हो चुकी है,

तब मेरा भी आत्मविश्वास में वृद्धि हुई और

न्यायिक प्रक्रिया में भरोसा जागा.

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में जांच जुट गयी है.

नकाब पहनकर थाने पहुंची महिला, बोली साहब जी नहीं हुआ मेरा अपहरण

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप के बाद बेटियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...