Desk. खबर सियासत से है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और प्रत्याशी की सूची जार कर दी है। इसमें दो उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। ये दोनों सीटें महाराष्ट्र की हैं। इसमें धुले सीट से शोभा दिनेश और जालना सीट से कल्याण काले को कांग्रेस ने टिकट दिया है।
बता दें कि आज बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर एक और सूची जारी की है। इसमें बीजेपी ने सात प्रत्याशियों को टिकट दिया है। यह सभी सीट उत्तर प्रदेश की है। इसमें मैनपुरी, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, बलिया, मछलीशहर और गाजीपुर शामिल है।
लोकसभा चुनाव का ऐलान
बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।


















