असमाजिक तत्वों ने धान के पुंज में लगाई आग, नुकसान से किसान की टूटी कमर

शेखपुरा : शेखपुरा जिले के चेवाडा प्रखंड के राजौरा गांव में शरारती तत्वों ने किसान के धान सहित पुंज में आग लगा दिया। आगलगी की इस घटना में किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। जब तक गांव के लोग आगलगी की घटना को समझ पाते पूरा धान भरा पुंज जलकर राख हो गया।

किसी असामाजिक तत्व के लोगों ने पुंज में आग लगा दिया

बताया जाता है कि राजौरा गांव का किसान डब्लू चौहान फसल की कटनी कर धान सहित पुंज खलिहान में लगाकर रखा था। इसी बीच किसी असामाजिक तत्व के लोगों ने पुंज में आग लगा दिया। घटना के बाद पीड़ित किसान द्वारा स्थानीय थाना को आगलगी की सूचना दिया गया है। घटना के संबंध में स्थानीय थाने की पुलिस जांच करने में जुट गई है।

यह भी पढ़े : मधेपुरा में भीषण अगलगी में 5 परिवारों का घर जलकर खाक, दमकल की गाड़ियां आग पर पाया काबू

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img