‘अपनी पूंजी अपना अधिकार’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अररिया : अररिया डीआरडीए सभागार में ‘अपनी पूंजी अपना अधिकार’ कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को डीडीसी रोजी कुमारी की अध्यक्षता में हुआ। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पास राष्ट्रीय स्तर पर 78 हजार करोड़ राशि जमा है। जिसके निष्पादन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा यह विशेष कार्यक्रम चालू की गई है और इसी के तहत अररिया में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के प्रबंधक और नाबार्ड से जुड़े अधिकारी समेत सीएसपी संचालकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ DDC रोजी कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया

कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी रोजी कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं संचालन अररिया लीड बैंक के मैनेजर इंदुशेखर ने किया। मौके पर जानकारी देते हुए बताया गया कि अररिया जिले में अनक्लेमड खातों की संख्या 33478 है, जिसमें 16.87 करोड़ की राशि ग्राहकों की शासकीय विभागों एवं संस्थाओं की पड़ी हुई है। यह राशि विगत 10 साल से ज्यादा पुरानी है एवं रिजर्व बैंक आफ इंडिया के पास जमा है।

Araria RBI 1 22Scope News

DFS, RBI एवं SLBC के संयुक्त प्रयास से सभी जिलों में इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया

आपको बता दें कि डीएफएस, आरबीआई एवं एसएलबीसी के संयुक्त प्रयास से सभी जिलों में इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता के साथ ही सेटलमेंट अभियान है। जिसमें राशि वापसी की प्रक्रिया को काफी सरल अपनाई गई है। मौके पर बैंकिंग के एसडीसी विभाग के जीएम अनुराधा कुमारी और रीजनल मैनेजर कुंदन प्रकाश सहित विभिन्न बैंकों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : JDU के MP-MLA को धमकी देने वाला आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

मंटू भगत की रिपोर्ट

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...

RIMS MBBS Admission 2026: रिम्स में MBBS दाखिले से पहले होगी...

RIMS MBBS Admission 2026: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में इस बार 250 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया में जाति प्रमाण पत्रों की...