JDU के MP-MLA को धमकी देने वाला आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

सिवान : सिवान से जनता दल यूनाइटेड (JDU) सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा और बड़हरिया से जदयू के ही विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी गई थी। अब इस कांड के आरोपी बृजेश यादव को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बनाई गई थी जांच टीम

दरअसल, तीन दिसंबर को सांसद और विधायक को रंगदारी को लेकर एक नंबर से फोन आया था। इसके बाद सांसद के प्रतिनिधि मनोरंजन श्रीवास्तव ने मैरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। दूसरी तरफ एमएलए ने जीबी नगर तरवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जनप्रतिनिधियों को इस तरह से खुलेआम धमकी दिए जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद सीवान के एसपी ने एक टीम बनाई. अब टीम को सफलता मिली है।

आरोपी बृजेश फेमस होने के लिए मांगी गई थी रंगदारी – SP विक्रम सिहाग

एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि बृजेश यादव अपना लोकेशन बदल रहा था। हमलोग इसको पकड़ने में लगे थे। एक टीम गठित कर दी गई थी। इसे पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया गया है। इसका कोई पहले से आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। इसने बहुत कम समय में फेमस होने के लिए एमपी-एमएलए या कुछ अधिकारियों को भी लगातार कॉल किया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बृजेश पूर्व में चेन्नई में रह कर मजदूरी करता था।

सिवान जिले का ही रहने वाला है आरोपी बृजेश

आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी बृजेश यादव सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना इलाके के पतार भूसी टोला गांव का रहने वाला है। पिता का नाम संजय यादव है। उसने जिस तरह से फिल्मी अंदाज में रंगदारी मांगकर फेमस होने का प्लान बनाया इसकी चर्चा इलाके में हो रही है।

यह भी पढ़े : झाझा रेलवे स्टेशन पर मोर्या एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...