रांची: राज्य के सभी सिविल कोर्ट में असिस्टेंट व क्लर्क के 438 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है.
इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट ने विज्ञापन निकाला है.दोनों पदों के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा जरूरी है. अनारक्षित पुरुष आवेदकों के लिए 130 पद तथा महिलाओं के लिए चार पद आरक्षित होंगे, जबकि एससी के लिए 58 पद तथा चार पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा.
एसटी के लिए 143 पद इसके अलावा पांच पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा.बीसी-1 के लिए 38 पद तथा एक पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा.
बीसी-2 के लिए 14 तथा आर्थिक रूप से कमजोर (इडब्ल्यूएस) के लिए 27, दिव्यांग के लिए 13 तथा खेल कोटा के लिए एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.
एक जनवरी 2024 को अनारक्षित पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 35 वर्ष तथा महिलाओं के लिए 38 वर्ष होनी चाहिए, इसी प्रकार बीसी-1 व बीसी-2 के पुरूषों के लिए 37 वर्ष,एसटी-एससी महिला व पुरुष के लिए 40 वर्ष, दिव्यांग को उम्र सीमा में दस तथा भूतपूर्व सैनिकों को उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जायेगी.



















