CM ने भवन निर्माण विभाग में नवनियुक्त सहायक वास्तुविदों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

पटना: CM नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में भवन निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर CM ने नवनियुक्त सहायक वास्तुविदों- अंकिता प्रसून, नयन दीप, छोटू कुमार, आकाश कुमार, मो मेहंदी हसन एवं शालिनी साहा को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस दौरान CM ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज के इस कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है, मैं आप सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ और आपसे उम्मीद करता हूं कि आप अच्छे ढंग से अपने कार्य का निर्वहन करेंगे।

ज्ञातव्य है कि CM के नेतृत्व में कई आईकोनिक भवन बनाये गये हैं जिसमें वास्तुविदों की प्रमुख भूमिका रही है। इन नये वास्तुविदों की नियुक्ति के बाद सरकार की परिकल्पना के अनुसार और भी बेहतर भवनों का निर्माण होगा तथा बिल्डिंग बाईलॉज के अनुसार भवनों के निर्माण में बेहतर अनुश्रवण हो सकेगा। राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण कार्यों के अनुश्रवण के लिए वास्तुविदों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण विभाग अंतर्गत नए सिरे से वास्तुविद् सेवा संवर्ग का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें – आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

नवनियुक्त वास्तुविदों की सेवा भवन निर्माण विभाग के अतिरिक्त गृह विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग के अंतर्गत निगमों तथा प्राधिकरणों में स्वीकृत पदों के अनुरूप सौंपी जाएगी। 101 चयनित वास्तुविदों में प्लानिग में पीजी की योग्यता रखने वाले 31, आपदा जोखिम में विशेषज्ञता रखने वाले 02, अरबन डिजाईनिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले 02 एवं लैंडस्केपिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

1 316 scaled 22Scope News

ऐसे वास्तुविद जो विशेष योग्यता रखते हैं, उनकी योग्यता के अनुसार उनको कार्य आवंटित करने का प्रस्ताव है। वास्तुविदों का कार्य इमारतों की डिजाईन बनाने के साथ-साथ पूरी निर्माण प्रक्रिया का रचनात्मक एवं तकनीकी मार्गदर्शन करना होता है ताकि निर्मित भवन सुंदर तथा उपयोगी हो। साथ ही वहां धूप, हवा एवं रोशनी का संतुलन हो।

यह भी पढ़ें – गजब हो गया बिहार में, व्यक्ति की मौत से पहले ही हो गया पोस्टमार्टम, पढ़ें पूरी खबर

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, CM के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं नवनियुक्त सहायक वास्तुविद उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हो गया चुनाव, इस दिन होगी ताजपोशी

Goal 6 22Scope News

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...