स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा- जिला अस्पतालों में 19 प्रकार की सुनिश्चित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता

पटना : बिहार सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को उसके जिले में ही बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य के जिला अस्पतालों में 19 प्रकार की सुनिश्चित नैदानिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आधुनिक जांच, दवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सहित अनेक सुविधाएं एक ही परिसर में निःशुल्क मिल रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार ऐतिहासिक परिवर्तन हो रहे हैं

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार ऐतिहासिक परिवर्तन हो रहे हैं। जिला अस्पतालों को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों या मेडिकल कॉलेजों पर निर्भर न रहना पड़े।

PPH व आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क CT स्कैन व डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं

उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में सामान्य ओपीडी, May I Help You काउंटर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं, 350 से अधिक प्रकार की निःशुल्क दवाओं का वितरण, एक्स-रे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही पीपीएच और आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क सीटी स्कैन एवं डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को रियायती दरों पर यह सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों को जीविका समूहों के माध्यम से स्वच्छ व पौष्टिक भोजन भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है – स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए जिला अस्पतालों में 24 घंटे एसएनसीयू (SNCU), सामान्य प्रसव एवं सी-सेक्शन, कुपोषित बच्चों के लिए न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर, निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण, 25 जिला अस्पतालों में मोतियाबिंद ऑपरेशन, ब्लड बैंक तथा फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों को जीविका समूहों के माध्यम से स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

निशांत कुमार ने कहा- स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और पहुंच सुनिश्चित करना भी है

निशांत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और पहुंच सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों, आधुनिक उपकरणों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि बिहार का प्रत्येक नागरिक अपने जिले में ही विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े : मंत्री निशांत कुमार ने कहा- बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...