Araria Bridge Collapse: चढ़ गया सियासी पारा, विपक्ष के नेताओं ने…

पटना: अररिया में मंगलवार को एक अर्द्ध निर्मित पुल गिर गया। पुल गिरने के बाद से बिहार में राजनीतिक महकमे में भूचाल आ गया है और विपक्ष लगातार राज्य की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। विपक्ष के नेताओं ने दोषी अधिकारियों पर जल्द ही कार्रवाई करने की मांग के साथ ही यह भी आरोप लगा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या है कि राज्य में इतनी संख्या में पुल बनने से पहले ही गिर रही हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी पुल गिरने की घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि इसमें जो भी दोषी हों सरकार उनके ऊपर अविलंब कार्रवाई करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री को जांच की मांग को लेकर पत्र लिखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि पुल निर्माण में लगे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में कनीय अभियंता और सहायक अभियंता को बलि का बकरा न बनाया जाए बल्कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और चीफ इंजीनियर पर कार्रवाई की जाए क्योंकि पुल निर्माण की जिम्मेदारी उनकी है। शक्ति सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में सरकार दो अधिकारियों को निलंबित कर मामले की लीपापोती करने में लगी है जबकि कार्रवाई एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और चीफ इंजीनियर पर होनी चाहिए।

वहीं एक अन्य राजद विधायक रणविजय साहू ने नीतीश सरकार को जिम्मेदार बताया और कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि यह पुल केंद्र की सरकार नहीं बल्कि राज्य की सरकार बनवा रही थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब जब सरकार बदलती है तो एक पुल ध्वस्त होता है।

वहीं उन्होंने नितिन गडकरी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह एनडीए की सरकार है फिर भी ये लोग एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने में लगे हैं। जबकि भाकपा माले विधायक रामबली सिंह ने कहा कि इसमें राज्य और केंद्र के सरकार की मिलीभगत है। सरकार को सही से जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- नवादा में Railway Track पर फंसी थी स्कूल बस और आ गई ट्रेन, फिर…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन एवं अविनाश सिंह की रिपोर्टh

Araria Bridge Collapse Araria Bridge Collapse Araria Bridge Collapse

Araria Bridge Collapse Araria Bridge Collapse

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img