Scrap नीलामी के बहाने बुलाते थे दूसरे राज्य के कारोबारी को फिर…, पुलिस ने 11 को दबोचा…

Scrap

पटना: एक तरफ बिहार की पुलिस लगातार अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक से एक हथकंडे अपना रही है तो दूसरी तरफ अपराधी अपराध के नए नए तरीके आजमा रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है राजधानी पटना से जहां पुलिस ने पुणे के एक कारोबारी की हत्या मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के अपराधी दूसरे राज्यों के कारोबारियों को फर्जी वेबसाइट और इमेल के जरिये स्क्रैप नीलामी का झांसा दे कर पटना बुलाते थे और उनका अपहरण कर 7 लाख रूपये से चालीस लाख रूपये तक फिरौती के रूप में वसूलते थे।

मामले में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि राजधानी पटना में सक्रिय एक गिरोह ने पुणे के एक कारोबारी को स्क्रैप नीलामी का झांसा दे कर पटना बुलाया और एयरपोर्ट से ही उसका अपहरण कर लिया। कारोबारी से फिरौती की रकम नहीं मिलने पर अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को सूचना मिली थी कि पुणे के एक कारोबारी पटना आये हैं जिनसे उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें – Bihar को लालू की राह ले जाना चाहते हैं आई पी गुप्ता?

सूचना के बाद एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और अनुसंधान के क्रम में पुलिस को संदेह हुआ कि मामला अपहरण का है। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में वैशाली के जंदाहा से एक गाड़ी और उसके मालिक को पकड़ा तब जा कर पूरे मामले से पर्दा उठा। गाड़ी मालिक से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन अलग अलग जिलों में छापेमारी कर कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया। Scrap Scrap Scrap Scrap Scrap Scrap Scrap 

गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह ने बीते 25 जनवरी से स्क्रैप नीलामी के नाम पर दूसरे राज्यों के कारोबारी को बुला कर उनका अपहरण कर फिरौती के रूप में मोटी रकम वसूलने का काम शुरू किया था। अब तक गिरोह ने 7 कारोबारियों से ठगी की थी। पुणे के कारोबारी ने अपहरण के बाद फिरौती की राशि देने से मना कर दिया तो उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुणे के कारोबारी को भी अपराधियों ने फर्जी मेल के माध्यम से स्क्रैप नीलामी के नाम पर पटना बुलाया था और गाड़ी में बैठा कर नालंदा ले गये। Scrap Scrap Scrap 

यह भी पढ़ें – Fruits की खेती करने वाले किसान को सरकार दे रही 80 प्रतिशत तक का अनुदान, पढ़ें पूरी खबर…

इस दौरान अपराधियों ने उनके पास से 90 हजार रूपये ठगे और अधिक रूपये नहीं दिए जाने की बात पर जहानाबाद के समीप उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि फ़िलहाल पुलिस ने मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक युवती भी शामिल है। एसएसपी ने दूसरे राज्यों के कारोबारी से भी अपील की कि कॉल या ईमेल के माध्यम से मिले इस तरह के फर्जी कारोबार के प्रलोभन के चक्कर में न पड़ें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    गर्मी के दौरान Bihar में नहीं होगा पेयजल संकट, राज्य सरकार ने पहले ही कर ली है खास तैयारी…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Academic Council: जैक की मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हो सका है।Jharkhand Academic Council रांची: जैक की मैट्रिक...

Jharkhand Crime News: कोयला कारोबारी और होटल संचालक को मिली रंगदारी...

 झारखंड में कोयला कारोबार और होटल उद्योग से जुड़े लोगों को रंगदारी के लिए धमकी मिलने के मामले सामने आए हैं। पुलिस कॉल, ऑडियो...

बिहार MLC चुनाव : NDA की तरफ से उम्मीदवारों की हो...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद लोक...

World Environment Day 2026: पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें झारखंडवासी, वन...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर झारखंड वन विभाग ने राज्यवासियों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए सक्रिय भागीदारी...

Jharkhand Voter Verification: रांची में आज और कल चलेगा विशेष अभियान,...

 रांची जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 7 और 8 जून को मतदाता सत्यापन अभियान चलेगा। बीएलओ केंद्र सुबह 8 बजे से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img