नवादा में Railway Track पर फंसी थी स्कूल बस और आ गई ट्रेन, फिर…

नवादा : नवादा से बड़ी खबर है जहां एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दरअसल Railway Track पार कर रही बच्चों से भरी एक स्कूल बस फंस गई और उसी वक्त एक पैसेंजर ट्रेन आ गई। हालांकि ट्रेन के ड्राइवर ने सूझ बुझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक लिया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बाद में फिर स्थानीय लोगों ने बस को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से हटाया तब जा कर ट्रेन रवाना हुई और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

मामला नवादा के नरहट थाना क्षेत्र के चातर गांव के समीप किउल गया रेलखंड की है जहां मानवरहित रेलवे फाटक पर एक स्कूली बस रेल ट्रैक पार कर रही थी। बस में कुछ छात्र भी सवार थे लेकिन बस रेल ट्रैक पार करते वक्त फंस गई। स्थानीय लोग बस में धक्का देकर रेल ट्रैक से बस को हटाने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक मेमू पैसेंजर ट्रेन आ गई जिसे देख कर लोगों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया और फिर भी ट्रेन बस के एक दम से करीब आ कर रुकी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी स्कूल के बस में कुछ बच्चे को लेकर बस ड्राइवर जा रहा था तभी बस का चक्का रेलवे ट्रैक में फंस गया। बस को फंसा देख स्थानीय लोगों ने धक्का लगाने की कोशिश की लेकिन इसी बीच एक ट्रेन आ गई। हालांकि ट्रेन के ड्राइवर ने रेल ट्रैक पर भीड़ देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को रोक लिया। बाद में स्थानीय लोगों ने किसी तरह बस को धक्का देकर रेल ट्रैक से हटाया तब ट्रेन आगे बढ़ी।

लोगों ने बताया कि नवादा के डीएम ने गर्मी को देखते हुए जिला में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश दिया है बावजूद इसके स्कूल की बस में छात्र को बैठा कर ले जाया जा रहा था। बस स्थानीय निजी विद्यालय की है जो कि छात्र को लेने के लिए चातर गांव की तरफ जा रही थी। मामले में जब विद्यालय के शिक्षक कुणाल से संपर्क की गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मुझे इसकी कोई सूचना नहीं है।

लोगों ने जब उन्हें मामले की सूचना दी अब उन्होंने बताया कि बीएस पचगांवा के स्कूल की है। ड्राइवर नवादा के रास्ते न जा कर शार्ट कट में इधर से जा रहा अतः और रेल ट्रैक पर फंसी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छुट्टी थी तो बस को विद्यालय परिसर में खड़ा करने के लिए ड्राइवर जा रहा था, बस में कोई बच्चा नहीं था। वहीं जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Rupauli से बीमा भारती होंगी RJD की उम्मीदवार, तो मिल रही है ये प्रतिक्रिया…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Railway Track Railway Track Railway Track Railway Track

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...