अररिया : अमृत भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज अररिया कोर्ट स्टेशन के उन्मुखीकरण का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जहां नए बिल्डिंग निर्माण से लेकर प्लेटफार्म और यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एस्क्लेटर युक्त फूट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बीते कुछ सालों में अररिया रेलवे का हब बनेगा।
मंटू भगत की रिपोर्ट


