क्या बिहार में मंत्री बंगले खाली कर रहें व सरकारी दफ्तरों में फाइलें फाड़ी जा रही? – पवन खेड़ा

पटना : पटना आयोजित संवाददाता सम्मेलन को एआईसीसी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन और एआईसीसी के कार्यसमिति सदस्य पवन खेड़ा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाता प्रबुद्ध हैं और उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों पर मतदान किया है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया महागठबंधन का चुनावी घोषणा पत्र राज्य के असल मुद्दों पर आधारित है जिसे सरकार बनते हम लागू कर देंगे जबकि एनडीए केवल जुमलेबाजी कर रही है और असल मुद्दों से चुनाव क डायवर्ट करने में लगी है।

Goal 7 22Scope News

NDA को राज्य के असली मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन उसने हमेशा से मुद्दों से मुंह मोड़ा – पवन खेड़ा

एआईसीसी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि एनडीए को राज्य के असली मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन उसने हमेशा से मुद्दों से मुंह मोड़ा और स्तरहीन बयानबाजी पर चुनाव लड़ रही है। जबकि इंडिया महागठबंधन राज्य के असल मुद्दों पर लगातार लड़ रही है। यदि इंडिया को बिहार की जनता बहुमत का वोट नहीं देती तो भारतीय राजनीति में कोई राजनेता आगे से नौकरी, महिला सुरक्षा, अपराध के विरुद्ध, सस्ते सिलेंडर बिक्री, हर घर नौकरी, किसानों व्यापारियों की हित की बात नहीं करेगा। बिहार के मतदाता आगे बढ़कर जिम्मेदारी को निभाया है और इस चुनाव में भी वें अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे इसका हमें यकीन है।

खेड़ा ने कहा- कांग्रेस पहले चरण में ही संतोषजनक सीटों के साथ बढ़त बना चुकी है

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले चरण में ही संतोषजनक सीटों के साथ बढ़त बना चुकी है और इंडिया महागठबंधन 72 सीटों पर पहले चरण में स्पष्ट तौर पर जीत चुकी है। एआईसीसी मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज थम जाएगा। इस दौरान खराब स्वास्थ्य कारणों के बावजूद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीन कार्यक्रम में मौजूदगी दर्ज की। वहीं देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 16 तो राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी ने 13 जनसभाओं को संबोधित किया।

बिहार के सरकारी दफ्तरों में चोरी हो जाएं या आग लगने की खबरें आएं तो भयभीत नहीं होना है – पवन खेड़ा

बिहार के उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों पर चुटकी लेते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि सभी अपने सरकारी बंगले से सामान निकाल रहे हैं और जनता के रुख को भांप कर धीरे धीरे अपने बंगलों को खाली कर रहें हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया के साथियों से कहा कि यदि बिहार के सरकारी दफ्तरों में चोरी हो जाएं या आग लगने की खबरें आएं तो भयभीत नहीं होना है ये सरकार जाने की आहट होगी! 24 घंटे में नौ हत्याएं होने वाले इस गुंडाराज में यह सब मुमकिन है। सरकारी फाइल्स और कागजों को श्रेडर मशीन में डाला जा रहा है, फाइलें फाड़ी जा रही हैं। साथ ही तंज कसते हुए पवन ने कहा कि बिहार में साजिश की जा रही है और बिहार में एक चोर घुम रहा है उसको बिहार खदेड़ देगा और वोट चोरी करने की गुंजाइश खत्म कर देगा। बिहार वोट चोरी की ऐसी साजिशों को नाकामयाब करेगा।

Pawan Khera 1 22Scope News

बिहार के मतदाताओं को आश्वस्त किया कि तेजस्वी नौजवान है व वें झूठे वादों पर चुनाव में नहीं उतरे हैं – कांग्रेस नेता

उन्होंने बिहार के मतदाताओं को आश्वस्त किया कि तेजस्वी यादव नौजवान है और वें झूठे वादों पर चुनाव में नहीं उतरे हैं, जितनी भी घोषणाएं उन्होंने की है उसे वें पूरा करेंगे क्योंकि उनकी राजनीतिक जीवन लंबी है। 17 महीने में पांच लाख नौकरी जो दे सकता है तो हर घर में नौकरी मिलेगी इसकी गारंटी है। दो करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली एनडीए जिसे बाद में चुनावी जुमला बता दिया उनसे बिहार को कोई उम्मीद नहीं है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है और उन्हें तोहफा के रूप में बिहार में नई सरकार गढ़ने का काम बिहार के युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर वर्ग करेंगे। संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, नासिर हुसैन, प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय और नदीम अख्तर मौजूद थे।

यह भी पढ़े : कांग्रेस नेता कौकब कादरी ने कहा- सीमांचल का पिछड़ेपन का कारण है NDA…

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...