पवन ने खेसारी से कहा- 15 साल पहले और आज का बिहार देखिए, फर्क है या नहीं?

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं और अभिनेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अभिनेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले का बिहार देखिए, आज का बिहार देखिए, फर्क है या नहीं?

क्या विकास है, क्या नहीं सब सामने दिख रहा है… पवन सिंह ने कहा कि बिहारी कहलाना गर्व की बात है, हम बिहारी हैं, गर्व से बिहारी हैं। विधानसभा चुनाव में पवन सिंह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रचारक बनकर जनता से वोट मांग रहे हैं। इलेक्शन कैंपेन के दौरान उन्होंने पत्नी ज्योति सिंह, खेसारी लाल यादव और बिहार के विकास पर बड़ा बयान दिया।

Goal 7 22Scope News

बदल चुका है बिहार – पवन सिंह

पवन सिंह चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को पटना पहुंचे। वहां से निकलते वक्त उन्होंने मीडिया से बातचीत की। पवन सिंह ने कहा कि बिहार बदल चुका है। पहले और अब के बिहार में बड़ा फर्क है। अब विकास ही विकास है। अब हर जगह विकास दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वो पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने पर कुछ भी कहने से बचते रहे।

पवन सिंह ने खेसारी लाल को दिया जवाब

जब पवन सिंह से पूछा गया कि खेसारी लाल यादव ने कहा है कि जंगलराज ठीक था, क्योंकि पैसे देकर लोग बच जाते थे। खेसारी लाल के बयान का जवाब देते हुए पावर स्टार कहते हैं कि देख लीजिए पहले क्या था और अब क्या है, अब तो विकास ही विकास है। खेसारी लाल के चुनाव प्रचार को लेकर पवन सिंह ने कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा, वही करूंगा। अपनी पत्नी ज्योति के चुनाव लड़ने और उन्हें सपोर्ट करने के सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि बिहारी कहलाना गर्व की बात है और मैं गर्व से कहता हूं कि मैं बिहार से हूं।

यह भी पढ़े : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने X पर किया बड़ा ऐलान, बोले- नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Saffrn

Trending News

Purushottam Maas 2026: 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, जानें...

 17 मई से पुरुषोत्तम मास 2026 शुरू हो रहा है। जानें अधिक मास का धार्मिक महत्व, पूजा-व्रत की तिथियां और भगवान विष्णु से जुड़ी...

Middle East Tension Effect: रोजमर्रा की वस्तुएं हुईं महंगी, साबुन से...

 मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे माल की महंगाई का असर अब घरेलू बजट पर दिखने लगा है। साबुन, डिटर्जेंट, हॉर्लिक्स और बैटरी समेत कई...

Facebook Scam: विदेश में डॉक्टर बनकर महिला को फंसाया, फोटो एडिट...

 रांची में फेसबुक पर डॉक्टर बनकर साइबर अपराधी ने महिला को ब्लैकमेल किया। फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये...

CBSE New Rule: कक्षा 9 से तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 2026...

सीबीएसई ने एनईपी 2020 के तहत बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2026 से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं का अध्ययन...

Love Drama: साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर...

गिरिडीह के डुमरी में शादीशुदा युवक साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पांच घंटे बाद पुलिस ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img