Advertisment

एरिया कमाण्डर मोदी उर्फ हरसिंह पांच सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के एरिया कमाण्डर मोदी उर्फ हरसिंह सांडी पूर्ति को उसके 5 सहयोगियों के साथ टेबो थाना क्षेत्र का बोबोंगा की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया.

पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर मोदी अपने सदस्यों के साथ टेबो थाना क्षेत्र की बोबोंगा के पहाड़ी क्षेत्र में घूम रहा है. इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एरिया कमांडर मोदी को उसके पांच सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया, गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक दो नाली बंदूक, दो पिस्टल, जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और लेवी मांगने वाला पर्चा बरामद किया गया है.

गिरफ्तार उग्रवादियों में 25 वर्षीय मोदी उर्फ साही उर्फ हर सिंह, 23 वर्षीय ददवा पुर्ति, 30 वर्षीय बिस्सा साडी, 19 वर्षीय जॉन बोदरा और सुशील हुनी शामिल है.

 पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के विरुद्ध टेबो थाना कान्ड-सं0 1021 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्टः सुजीत दुबे

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...

Viral Photo का सच आया सामने! अचेत बच्ची को मां ने...

बेतिया: पश्चिम चंपारण के एक अस्पताल से सामने आई बच्ची की वायरल तस्वीर और वीडियो को लेकर अस्पताल प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।...