राजधानी पटना में हथियारबंद अपराधियों ने Axis Bank से लूटे 17 लाख रूपये

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पटना से सटे बिहटा के देवकुली स्थित एक्सिस बैंक में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर सिटी एसपी पश्चिमी दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैंक में घुसे और बैंक कर्मी, मैनेजर और अन्य लोगों को बंधक बना कर करीब 17 लाख रूपये लूट लिए।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी पश्चिमी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने अपने मुंह को ढंका हुआ था। अपराधी बैंक में घुसते ही सभी लोगों को गन पॉइंट पर लेकर उनका मोबाइल जमा कर लिया और करीब 17 लाख रूपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया मुजफ्फरपुर में Bag and Textile Cluster का निरीक्षण

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
Axis Bank Axis Bank

Axis Bank

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...