Breaking : दिनदहाड़े पटना में लगभग 20 लाख की लूट

दिनदहाड़े पटना में लगभग 20 लाख की लूट

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सहित पटना में अपराधियों का कहर जारी है। दिनदहाड़े पटना में लगभग 20 लाख की लूट हुई है। राजधानी में अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। आगमकुआ थाना अंतर्गत भारत फाइनेंस के मैनेजर से बैंक में जमा रहे लगभग 20 लाख रुपए की लूट की घटना हुई है। पुलिस अनुसंधान में जुट गईं है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामला पटना सिटी इलाके का है।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लूट की घटना के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंच गई है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। पटना सिटी एसपी पूर्वी संदीप सिंह ने बताया है कि 20 लाख रुपए लूट की वारदात अपराधियों द्वारा की गई है जिसकी जांच की जा रही है। भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के साथ घटना घटी है।

वहीं स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद भी यहां प्रशासन निष्क्रिय है और काम नहीं कर पा रही है। जिसकी वजह से यहां काफी संख्या में अपराधी एक जुट रहते हैं। बौद्ध विहार कॉलोनी से लेकर आसूचक नंदलाल छपरा दाउद बीघा तमाम जगह अपराधियों का अड्डा जमा रहता है लेकिन थाना प्रभारी को किसी की चिंता नहीं है। यह लगातार घटनाएं घटने हैं लेकिन कोई बोलने वाला नहीं कोई देखने वाला नहीं है।

मामला पटना का है : जहां शराब पर पाबंदी है

दिनदहाड़े गोलीबारी में युवक घायल, युवक के बयान से पुलिस असंतुष्ट

चंदन कुमार तिवारी और उमेश चौबे की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...