विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, 2 को लगी गोली

आरा : भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बजरैया टोला स्थित शिव मंदिर के समीप बुधवार की देर पूर्व के विवाद को लेकर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान सब्जी खरीद कर घर वापस लौट रहे दो चचेरे भाई को छर्रा लग गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सहार रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जख्मियों में सहार थाना क्षेत्र के बजरैया गांव निवासी स्व. भोरिक यादव के 45 वर्षीय पुत्र कन्हैया यादव व उसी गांव के निवासी स्व. देवानंद सिंह का 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव है एवं दोनों रिश्ते में चचेरे भाई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ फॉरेन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आरा में युवक की गोली मारकर हत्या

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...