हथियारबंद बदमाशों ने छात्रा को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

नवादा : छात्रा को मारी गोली – शहर के नवादा थाना क्षेत्र के नवादा चौक स्थित पब्लिक स्कूल के समीप मंगलवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही एक छात्रा को गोली मार दी। जख्मी छात्रा को गोली बाएं साइट पंजरी में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद उसके साथ रही सहेलियों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

छात्रा को मारी गोली

सूचना पाकर जख्मी छात्रा के परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद परिजन उसे पटना ना ले जाकर उसका इलाज आर शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में करा रहे हैं। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी छात्रा टाउन थाना क्षेत्र के महादेव मोहल्ला निवासी महेश गुप्ता की 15 वर्षीया पुत्री श्रेया कुमारी है।

https://22scope.com/lightning-took-away-the-happiness-of-3-families-in-nawada/

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...