हथियार तस्कर 8 देसी हथियार के साथ गिरफ्तार

मुंगेरः आठ देसी कट्टा के साथ एक हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना और स्पेशल टीम ने रामदीरी गेंडा पहाड़ पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. सोमवार को ही पुलिस ने  एके 47 सहित अन्य हथियारों के कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.  

पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस हथियार और शराब की तस्करी को रोकने के लिए काफी सक्रिय है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामदीरी गेंडा पहाड़ी पर हथियारों की एक बड़ी डील होने वाली है. वहीं सूचना के बाद एसपी ने मुफ्फसिल थानाध्यक्ष और लॉगर सेल को छापेमारी के लिए के लिए भेजा गया. जहां से पुलिस ने आठ देसी कट्टा के साथ छतीश सिंह नामक हथियार तस्कर को गिरफ्तार  किया.

एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया पंचायत चुनाव को देखते हुए लगातार कार्रवाई हो रही है. उन्होंने बताया की कल भी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से ही एके 47 सहित अन्य कई हथियारों के कुल 30 कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसमे एक बेगूसराय का निवासी है. उन्होंने कहा की हथियार तस्करों के  खिलाफ अभियान जारी रहेगा. 

रिपोर्ट-अख्तर

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...