बांका में नशेबाज डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग के ओटी असिस्टेंट गिरफ्तार

रिपोर्ट: दीपक कुमार सिंह/ 22स्कोप न्यूज 

बांकाः सदर थाना क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला से नशेबाज डॉक्टर सुनील चौधरी को शराब पार्टी करते उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया, जो की अमरपुर अस्पताल में अस्पताल प्रभारी के रूप में कार्यरत है। वहीं बांका सदर के ओटी असिस्टेंट अमित कुमार, सैमसंग केयर के कर्मी सुमित कुमार को भी शराब के साथ गिरफ्तार कर किया। जानकारी के अनुसार बांका उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि शहर के बीचो-बीच अलीगंज मोहल्ला में डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी एवं ओटी असिस्टेंट अमित कुमार शराब की पार्टी कर रहे थे। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम जानकारी के अनुसार मकान में छापेमारी की। जिससे डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी के साथ चार लोग शराब की पार्टी मनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। वही उत्पाद विभाग की टीम शराब के साथ सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जहां से उन्हें बांका जेल भेज दिया गया। बांका सदर अस्पताल के साथ अमरपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी सुनील कुमार चौधरी अगर इस प्रकार की हरकत करें, तो बिहार में शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए, जिस कारण तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार भी कर लिया गया.

 

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...