इंदौर में आर्मी अफसरों को बनाया बंधक, फिर महिला मित्र से किया गैंगरेप, कांग्रेस ने बोला हमला

Desk : खबर मध्य प्रदेश के इंदौर से है। यहां एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां दो आर्मी अफसरों को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया गया, उन्हें पीटा गया और फिर उनकी एक महिला साथी के साथ गैंगरेप किया गया। इस पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

इंदौर में शर्मसार घटना

घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिए एक्स पर लिखा है, मध्य प्रदेश का जंगलराज, ‘मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो आर्मी अफसरों को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया गया, उन्हें पीटा गया और फिर उनकी एक महिला साथी के साथ गैंगरेप किया गया।

इस पोस्ट में आगे लिखा गया है, ‘ये घटना मध्य प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी क़ानून व्यवस्था का सबूत है, जहां अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उनके मन में प्रशासन या सरकार का कोई डर नहीं बचा है। ऐसे में सवाल उठता है- BJP सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या हर बार की तरह इन अपराधियों को भी बचा लिए जाएगा? महिला सुरक्षा के खोखले दावे करनी वाली BJP खामोश क्यों है? साफ है…BJP सरकार महिला सुरक्षा में FAIL साबित हुई है।’

इंदौर में आर्मी अफसरों को बनाया बंधक

घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है – और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें – देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!’

इंदौर में आर्मी अफसर के महिला मित्र से गैंगरेप

वहीं इस घटना पर प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने घटना को लेकर सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मध्य प्रदेश में सेना के अधिकारियों को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप एवं उत्तर प्रदेश में हाईवे पर एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने की घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘देश में हर दिन 86 महिलाएं बलात्कार और बर्बरता का शिकार हो रही हैं। घर से लेकर बाहर तक, सड़क से लेकर दफ्तर तक, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। देश की आधी आबादी न सिर्फ असुरक्षित है, बल्कि ऐसी बर्बरताओं की वजह से हर दिन करोड़ों महिलाओं का हौसला टूटता है।’

प्रियंका ने आगे लिखा, ‘महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री जी बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन देश भर की महिलाएं अब भी अपनी सुरक्षा के लिए एक गंभीर प्रयास का इंतजार कर रही हैं। यह इंतजार आखिर कब खत्म होगा?’

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...