Arrah: नूपुर शर्मा के समर्थन में युवक ने किया पोस्ट, विशेष समुदाय के लोगों ने चाय दुकानदार की कर दी पिटाई

10 से 12 की संख्या में आये विशेष समुदाय के लोगों ने पिटाई के बाद की तोड़फोड़

आरा : नूपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पोस्ट करने वाले युवक को विशेष समुदाय के लोगों ने पिटाई कर दी.

चाय दुकानदार युवक की पिटाई करने के साथ ही चाय दुकान में जमकर तोड़फोड़ की.

शहर के रामगढ़िया मुहल्ले में घटी इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची

और इलाके को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया.

वहीं किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चाय दुकानदार के घर के

आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

ara pitai 22Scope News

युवक की पिटाई के बाद चाय दुकान में की जमकर तोड़फोड़

दरअसल मामला एक युवक के फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ जो घटनास्थल के पास ही मुहल्ले का रहनेवाला बताया जाता है. मिली जानकारी के मुताबिक फेसबुक पोस्ट करनेवाला युवक रामगढ़िया के एक चाय दुकान पर चाय पी रहा था तभी 10 से 12 की संख्या में एक खास समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पिटाई करने लगे. इसी बीच मौका देख युवक वहां से फरार हो गया, जिसके बाद मारपीट करने पहुंचे. लोगों ने चाय दुकानदार की पिटाई करते हुए चाय दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए.

ara pitai12 22Scope News

नूपुर शर्मा पर विवादित बयान देने वाले अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार

इससे पहले अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद से अजमेर दरगाह के खादिम की निंदा हो रही थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विकास सांगवान ने बताया कि सलमान चिश्ती को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया है.

खादिम सलमान चिश्ती का विवादित वीडियो वायरल

सलमान चिश्ती दरगाह पुलिस थाने का एक हिस्ट्रीशीटर भी है, वह वीडियो में नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वालों को अपना मकान देने की बात कहता नजर आया था. खादिम सलमान चिश्ती का वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो वैसा ही है, जैसा वीडियो उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज मोहम्मद और गौस मोहम्मद ने कन्हैयालाल की हत्या से पहले तैयार किया था. करीब दो मिनट पचास सेकंड के इस विडियो में अपनी धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए सलमान चिश्ती खुलेआम नूपुर शर्मा को कत्ल किये जाने की धमकी दे रहा है.

उदयपुर में हुई थी टेलर कन्हैयालाल की हत्या

इससे पहले राजस्थान के ही उदयपुर में नूपुर शर्मा के बयान के समर्थन वाला पोस्ट करने पर एक लड़के के टेलर पिता की निर्मम हत्या कर दी गई थी. टेलर कन्हैया लाल की हत्या करने वाले आरोपियों रियाज और गौस मोहम्मद ने भी वीडियो बनाकर धमकी दी थी और हत्या के बाद भी वीडियो बनाया था. इस निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है. उन दोनों को भी अरेस्ट किया जा चुका है.

रिपोर्ट: नेहा गुप्ता

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...