औरंगाबाद में चाय दुकान पर पैर हटाने कह दिया तो पुलिस जवानों ने युवक की बेरहमी से कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

औरंगाबाद: पीपल फ्रेंडली होने का दावा करने वाली औरंगाबाद पुलिस का बड़ा ही बेरहम चेहरा सामने आया है। मामला औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां सादे ड्रेस में 5 की संख्या में पुलिसकर्मियों ने एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक का कुसूर सिर्फ इतना था कि सादे ड्रेस में चाय दुकान में चाय पी रहे उन सिपाहियों को वह पहचान नहीं सका और उनमें से एक को उसने पैर हटाने के लिए कह दिया ताकि वह भी चाय पीने दुकान के अंदर जा सके।

औरंगाबाद में श्मशान घाट पर भंवरों ने किया तांडव, एक की मौत कई घायल

बस फिर क्या था पुलिस वाले इसे अपनी तौहीन समझ बैठे और बिना कुछ कहे सुने उसकी लात घूंसों से पिटाई करनी शुरू कर दी।आरोप है कि इतने से भी पुलिस जवानों का जी नहीं भरा तो उसे लगभग घसीटते हुए थाना गेट तक ले गए और फिर गाली गलौज कर उसे छोड़ दिया।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बिहार में एक सुर हो गए सत्ता पक्ष और विपक्ष, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस वालों की यह करतूत दुकान के आगे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसे किसी ने वायरल कर दिया। इधर वायरल हुए इस वीडियो पर एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच का जिम्मा दाउदनगर एसडीपीओ को सौंप दिया है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ फिलहाल वीडियो की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो कोई भी दोषी होगा,उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

https://22scope.com/

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...